राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा पंजाब के साथ अन्य राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

मार्च महीने में लगातार मौसम में बदलाव (Weather Update Today) देखने को मिल रहा है बता दें कि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में परिवर्तन हो रहा है। बीच-बीच में आ रही बारिश के चलते तापमान में कमी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार की सुबह से तापमान में एक बार फिर हल्की तेजी देखने को मिलेगी। इसके साथ-साथ आने वाले दो से तीन दिन तक बारिश की संभावना भी कई जिलों में जताई गई है।

 

 

 

Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार के दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला बता दे बीते एक सप्ताह के करीब लगभग न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

 

 

आसमान में बादल छाए रहने की संभावना (Weather Update Today)

 

आने वाले 2 से 3 दिन में मौसम को लेकर मौसम विभाग के मुताबिक आसमान भी बादल छाए रहने की संभावना के साथ-साथ न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। बता दे उत्तर पश्चिमी भारत में मंगलवार की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।

 

 

कहां होगी बारिश के साथ बर्फबारी

 

Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में 13 मार्च से हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है बता दें कि हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ में भी कुछ स्थानों पर बादल गरज के साथ हल्की बारिश और हवा की रफ्तार 30 से 40 किलो किलोमीटर प्रति घंटा तक चलने की संभावना जताई है।

 

 

 

 

दिल्ली एनसीआर में वर्षा की संभावना 

 

बता दे दिल्ली एनसीआर में भी मौसम विभाग Weather Update Today के अनुसार हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर जो की 13 मार्च को चलेगा और इसके साथ-साथ कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। जिसके चलते दिल्ली में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी वहीं शुक्रवार से एक बार फिर तापमान में बढ़त होकर अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है वह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

 

 

 

मार्च महीने में अभी भी सर्दी 

 

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार देश की राजधानी दिल्ली व इसके आसपास के क्षेत्र में ठंड बना हुआ है क्योंकि बीते मार्च महीने से लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और बारिश के साथ ओला वृष्टि के चलते तापमान सामान्य से नीचे रहा है।

 

 

हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के जींद, पंचकूला, हिसार, अंबाला, फतेहाबाद, यमुनानगर, सिरसा, पानीपत, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, करनाल और कैथल में बारिश का अलर्ट घोषित किया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें 👉कोटा अनाज मंडी भाव गेहूं, सरसों में तेजी, प्याज, सोयाबीन का भाव

Leave a Comment