सरसों की आवक हुई कम, सरसों का भाव कब बढ़ेगा 2024 में , जानें सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट 

Mustard Price: हालांकि इस वर्ष मार्च के दौरान देश में सरसों की आवक गत वर्ष की तुलना में कम हुई है लेकिन तेल का उठाव बेहतर होने से क्रशिंग अधिक हुई है।

 

सरसों का भाव कब बढ़ेगा 2024

 

मरुधर एजेंसी, जयपुर, के अनुसार इस वर्ष मार्च में देश में सरसों की कुल आवक 15.50 लाख टन होने का अनुमान है जो गत वर्ष की इसी अवधि की आवक 16 लाख टन से 50,000 टन कम है।

 

बहरहाल, तेल का उठाव बेहतर होने से मिलों ने इस वर्ष मार्चे में 13 लाख टन सरसों की क्रशिंग की जो गत वर्ष की इस अवधि की तुलना में 2 लाख टन अधिक है। गत वर्ष मिलों ने इसी अवधि में 11 लाख टन सरसों की पेराई की है।

 

पेराई अधिक होने से इस वर्ष एक अप्रैल को मिलों, व्यापारियों और स्टाकिस्टों के पास सरसों का स्टाक 2.50 लाख टन का स्टाक था। जबकि गत वर्ष एक अप्रैल को बाजार में लगभग 5 लाख टन का स्टाक था।

 

उत्पादन अधिक होने के कारण किसानों को पास एक अप्रैल को 104.90 लाख टन के स्टाक का अनुमान है। इसके अतिरिक्त नैफेड और हैफेड के पास 7.60 लाख टन के स्टाक का अनुमान है जिसमें से 7.50 लाख टन का स्टाक पूरानी सरसों और 10,000 टन का नई सरसों का है।

 

मरुधर एजेंसी का कहना है कि कुल मिलाकर एक अप्रैल को देश में 115 लाख टन सरसों का स्टाक था, जिसमें 104.90 लाख टन का स्टाक किसानों के पास होने का अनुमान है।

 

गत माह रबी तिलहन सेमिनार में देश में सरसों का उत्पादन 123 लाख टन होने के अनुमान लगाए गए थे जो एक रिकार्ड है। इसके अतिरिक्त गत वर्ष का भी 12 लाख टन के स्टाक का अनुमान था।

 

आवक घटी : इसी बीच,होली के बाद देश की मंडियों में सरसों की आवक घटनी आरंभ हो गई है। होली से पहले दैनिक आवक बढ़कर 15 लाख बोरी से ऊपर पहुंच गई थी। जो अब गिर कर नीचे में 6 लाख बोरी तक जाने के बाद मंगलवार को 7.25 लाख बोरी हो गई।

 

व्यापारियों का कहना है कि मंडियों में भाव एमएसपी से काफी नीचे जाने के कारण मजबूत किसानो ने स्टाक रोक लिया है। उनका मानना है कि एमएसपी सरकारी खरीद आरंभ होने के बाद बाजार में भी भाव में सुधार होगा। व्यापार अपने विवेक से सोच कर करें।

 

 

 

आज सरसों मंडी का ताजा भाव (Sarso Ka Bhav Today)

 

मंडी का नाम सरसों रेट तेजी मंदी
आदमपुर 5137    
बरवाला 5150    
हिसार 5200    
पोरसा 5075 25 तेज  
ग्वालियर  5100     
गोलूवाला  4861     
भरतपुर  5136     
अलीगढ़  4900    
अशोकनगर  4850     
श्योपुर  5000    
खैरथल  5150  50 तेज   
कोटा  5000    
मुरैना  5050    
गंगापुर  5125 25 तेज   
सुमेरपुर  5000 50 तेज   
अलवर  5150 50 तेज   
गंगानगर  5050 50 तेज   
जयपुर  5550    
दिल्ली  5300    
चरखी दादरी  5250     
भट्टू  4961    
ऐलनाबाद  5070

 

 

 

 

 

 

 

 

 नोट: आप किसी भी तरह का व्यापार करते हैं। तो अपने विवेक से करें क्योंकि किसी भी फसल में तेजी मंदी आने वाले भविष्य की फसल और डिमांड को देखकर बदलाव होते रहते हैं इसलिए अपने आप सोच कर ही व्यापार करें।हमारे द्वारा दी गई रिपोर्ट सोशल मीडिया के माध्यम से लिया गया है। लाभ हानि के लिए जिम्मेवार नहीं है

Leave a Comment