देश की राजधानी दिल्ली सहित, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के साथ, जानें सभी राज्यों में मौसम कैसा रहेगा

Mousam Ki Jankari: बीते दिनों कई राज्यों में हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवा के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते ठंड एक बार फिर लौटी है। बता दे की सुबह और शाम के समय लोगों को सर्दी से रूबरू होना पड़ रहा है। वही दिन में सूर्य की तपत का भी सामना करना पड़ रहा है।

 

 

IMD Weather Update Today: वही देश के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का गिरना अभी भी जारी बता दें कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 7 मार्च को सक्रिय होगा जिसके चलते ही बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वही मौसम विभाग के ताजा अपडेट्स के मुताबिक देश के उत्तर भारत के क्षेत्र में आगामी 5 दिन तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई है

 

 

 

 

 

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा । Delhi IMD Weather Update Today

 

 

 

आज 6 मार्च 2024 देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है वही कल यानी 7 मार्च 2024 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस देखने को मिल सकता है। बता दे मौसम विभाग के मुताबिक आज देश की राजधानी नई दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम 

 

 

UP IMD Weather Update Today: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है वहीं प्रदेश के गाजियाबाद में आज अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला। वही मौसम की बात करें तो गाजियाबाद में आज तौर पर आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है वहीं लखनऊ में मौसम साफ बना रहेगा।

 

 

 

राजस्थान का मौसम 

 

Rajasthan IMD Weather Update Today: राजस्थान प्रदेश में मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक प्रदेश के उत्तरी हवा के चलते अधिकतर हिस्सों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। वही आने वाले दो से तीन दिन तापमान में और गिरावट देखने के साथ-साथ मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 10 से 12 मार्च को एक और विक्षोभ के चलते प्रभाव देखने को मिल सकता है

 

 

 

 

 

उड़ीसा, उत्तराखंड, हिमाचल, केरल, अरुणाचल प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा

 

Weather Update Today: देश भर के सभी राज्य में आज मौसम को लेकर प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आज उड़ीसा, उत्तराखंड, केरल, हिमाचल प्रदेश में एक या दोस्ताना पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है वही अरुणाचल प्रदेश, में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी हिमालय के भागों में बारिश और बर्फबारी जारी की संभावना कल यानी 7 मार्च तक जारी रहने की संभावना जताई है।

 

इसे भी पढ़ें 👉कोटा अनाज मंडी भाव  लहसुन, सरसों, प्याज, सोयाबीन का भाव 

इसे भी पढ़ें 👉मंदसौर अनाज मंडी लहसुन, सरसों, प्याज, मैथी दाना की कीमत में उछाल

Leave a Comment