मक्का की टॉप 5 बेस्ट किस्म की बुवाई से किसानों को मिलेगी जोरदार पैदावार, जानें पूरी जानकारी

मक्का की 5 उन्नत (Top 5 Best Varieties of Maize) किस्म की बुवाई से किसानों को मिलेगी अच्छा उत्पादन, जानें पूरी जानकारी के साथ …

 

Top 5 Best Varieties of Maize | मक्का की खेती हमारे देश में कई राज्यों में किया जाता है और इसकी साल में दो से तीन बार खेती की जाती है और इस समय मक्का की खेती की बुवाई का समय चल रहा है। ऐसे में किसानों को अधिक मुनाफा प्राप्त करने के लिए सही उन्नत किस्म जो की भूमि और मौसम के अनुसार हो उसका ही चुनाव करना चाहिए ताकि उन्हें अधिक लाभ प्राप्त हो। मक्का की आए दिन लगातार मांग बढ़ रही है ऐसे में किसान इस 3 महीने की खेती में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं जिसके लिए किस को सही बीज की जानकारी होना बहुत जरूरी है।

 

मक्का की खेती का समय

 

Top 5 Best Varieties of Maize | एक साल में मक्का की खेती में 3 बार किया जा सकता है। मक्का की खेती कौन कौन सा मौसम में किया जाता है नीचे दिया गया है।

1. खरीफ सीजन में –— जून से जुलाई में किया जाता है

2. रबी सीजन में — अक्टूबर से नवंबर महीने में किया जाता है

3. जायद मौसम में यानी — मार्च से लेकर अप्रैल महीने में किया जाता है।

आपकी जानकारी के लिए आज हम आपको मक्का की 5 उन्नत किस्म के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इसलिए अंत तक जरूर जुड़े रहें।

 

मक्का की टॉप 5 उन्नत किस्म [Top 5 Best Varieties of Maize]

1. मक्का की किस्म पार्वती

पार्वती किस्म के पौधे मध्यम ऊंचाई का होता है और इसमें एक पौधे में दो से लेकर 3 भुट्टे लगता है। जिनका दाना पीला और नारंगी रंग का होता है और कठोर होता है।

 

पकने का समय और पैदावार

मक्का की पार्वती किस्म में बुवाई करने पश्चात करीब 100 दिन से 115 दिन का समय पकाने में लगता है। और इस किस्म में उत्पादन की बात करें तो 13 से 15 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन हो सकता है।

 

2. मक्का की किस्म प्रकाश जे. एच. 3189

प्रकाश जे. एच. 3189 मक्का की किस्म को भारत के लगभग सभी हिस्सों में बुवाई किया जा सकता है। और इस किस्म को जल्द पकाने वाली किस्म में से एक माना जाता है। और यह किस्म करीब 80 से 90 दिन बुवाई करने के बाद तैयार हो जाता है। और इस किस्म में उत्पादन की बात करें तो लगभग प्रति एकड़ 26 से लेकर 31 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हो सकता है।

 

3. मक्का की किस्म एक्स 1174

मक्का की एक्स 1174 किस्म में प्रति हेक्टेयर की पैदावार 30 से लेकर 25 क्विंटल तक होता है। इस किस्म में दाना का रंग नारंगी पीला होता है। पकने की बात करें तो मक्का की किस्म की बुवाई करने के बाद करीब 85 से 90 दिन में यह पककर तैयार हो जाता है।

 

4. मक्का की किस्म शक्ति-1

शक्ति-1 मक्का की किस्म देश के कई हिस्सों में किया जाता है और इस समय को मुख्य रूप से खाने के लिए बोई जाती है। इस किस्म में प्रति हेक्टेयर उत्पादन 56 से से 62 क्विंटल तक पैदावार और पकने में करीब 90 से 95 दिन का समय रहता है।

 

5. मक्का की किस्म पूसा हाइब्रिड-1

मक्का की वैरायटी पूसा हाइब्रिड-1 की बुवाई देश के कर्नाटक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अधिक बोया जाता है। इस किस्म में उत्पादन प्रति हेक्टेयर 55 से 65 क्विंटल और पकने का समय वही बुवाई पश्चात करीब 75 से 80 दिन में ही तैयार हो जाता है।

 

 

इसे भी पढ़ें 👉 चना भाव में तेजी का रुख जारी, मुंग, मसूर, अरहर और उड़द तेजी मंदी रिपोर्ट 

नोट: – किसान भाइयों आज हमने आपको टॉप मक्का की 5 किस्म (Top 5 Best Varieties of Maize) के बारे में बताया। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी कृषि विभाग में जानकारी प्राप्त करें। या फिर आपने क्षेत्र में अधिक उत्पादन वाली किस्म का चुनाव कर सकते हैं।

Leave a Comment