मक्का की फसल की कटाई हुई तेज,बाजरा की कीमत पर दबाव, देशी चना भाव में कितनी तेजी की संभावना

मक्का की फसल की कटाई हुई तेज, बाजरा की कीमत पर दबाव, देशी चना भाव में कितनी तेजी की संभावना, Teji Mandi Report जानें पूरी अपडेट 

 

 

 

 तेजी मंदी रिपोर्ट (Teji Mandi Report)

 

Makka Teji Mandi Report: अब इस हफ्ते में बिहार वाली मक्की की फसल लगभग तैयार है। मक्की की बुआई सभी जगहों पर ज्यादा है। मक्की बुआई के लिए गए अनुमान के मुताबिक बीज का कारोबार करने वालो का कहना है, कि पिछले साल के हिसाब से इस साल प्रत्येक दुकानों पर बीज की बिकवाली में 16 से 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

 

असलियत यह है कि बीज वाली हाइब्रिड मक्की के भाव तेज होते हैं। तथा बुआई का रकबा ज्यादा होने से किसानों की खरीद ज्यादा रही। बोई हुई मक्का की फसल खेतों में बहुत ही बढ़िया है। तथा कटाई और कढ़ाई तेज रफ्तार से शुरू हो गई है।

 

 

अब खगड़िया, बेगूसराय, गुलाब बाग, दरभंगा लाइन में मक्की की आमदनी दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी है। आगे मानसी, जमालपुर, गुगुड़ी में तेजी से कटाई शुरू हो गई है। और मंडियों में भी आनी चालू हो गई है। इस वजह से स्टॉक में रखी मक्का मध्य प्रदेश के कारोबारी घटाकर बेचू आने लगे हैं।

 

 

जिससे हरियाणा पंजाब पहुंच में 2420 से 2450 रु पर 80 रु की इस हफ्ते में मंदी आ गई है। तथा आने वाले समय में मक्का का मार्केट अभी और घट जाएगा। व्यापार अपने विवेक से करें।

 

 

 

 

चना की आवक में बढ़त, देशी चना भाव में कितनी तेजी की संभावना, जानें ताजा अपडेट 

 

 

Chana Teji Mandi Report: पिछले हफ्ते से मध्य प्रदेश की मंडियों से देसी चना  की आमदनी औसतन 12 से 13 ट्रकों की और राजस्थान लाईनों के पुराना चना 8 से 9 ट्रकों की आमदनी हर रोज आने की रिपोर्ट मिल रही है। चना एवं इसकी दाल की बिकवाली अनुकूल नहीं है। तथा चना पैदावार वाली मंडियों में धीरे-धीरे नया चना की आमदनी बढ़ने लगी है।

 

 

जिससे देसी चना 100 रुपए बढ़त खाते हुए 5850 से 5860 रुपए प्रति क्विंटल के बीच लॉरेंस रोड पर व्यापार हो रहे। दाल में भी पिछले हफ्ते में ग्राहकी का सपोर्ट मिलने से चना का बाजार तेज हो गया है।

 

 

 

महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में देसी चना की फसल बहुत कम हुई है। लेकिन राजस्थान की फसल शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश की मंडियों में भी आमदनी बढ़ने लगी है। जिससे अभी नजदीक में देसी चना में एक बार कुछ दिनों में आमदनी के दबाव के कारण ज्यादा तेजी तो नहीं है।

 

 

लेकिन घटने की अब कतई भी गुंजाइश नहीं है। बल्कि यहां से 100 से 150 रु की इस हफ्ते के लास्ट में बढ़ोतरी बन सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।

 

 

 

 

बाजरा की कीमत पर दबाव, जानें आगे भाव में तेजी या मंदी, तेजी मंदी रिपोर्ट 

 

 

 

बाजरा तेजी मंदी रिपोर्ट (Bajra Teji Mandi Report)

 

Bajra Ka Bhav: बाजरा की फसल की आमदनी अक्टूबर महीने में आकर पूरी तरह खत्म हो गई है। लेकिन सरकारी राशन में जो बाजरा सरकार आम जन पब्लिक को खाने के लिए सप्लाई दे रही दे है। वहीं बाजरा ग्रामीण आंचल के लोग बड़े चाव से बाजरा के बदले प्याज़ और आलू जैसी सब्जियां बड़े खुले मन से खरीद रहे हैं।

 

 

वहीं बाजरा के भावों पर दबाव बना रहा है। जिससे बाजार पिछले हफ्ते से सवा सौ से डेढ़ सौ रुपए प्रति किवंटल टूट गया है। बाजरा पोल्ट्री फार्म हरियाणा पहुंच में 2400 से घट कर 2300 रुपए प्रति किवंटल रह गया। बाजरा पैदावार वाली मंडियों के गोदाम से उठू भाव भी 2260 रुपए रह गए हैं। केवल स्टॉक के में रखा बाजरा बिक रहे हैं। लेकिन बाजरा की लिवाली बिल्कुल कमजोर है। व्यापार अपने विवेक से करें।

 

इसे भी पढ़ें 👉किसान मक्का की मेड विधि (Makka Ki Made Vidhi) से बुवाई का तरीका, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

 

 

नोट 👉 आज हमने जाना मक्का, बाजरा और चना तेजी मंदी रिपोर्ट (Teji mandi Report) । दोस्तों किसी भी फसल में तेजी मंदी आने समय में मौसम कैसा रहेगा और मांग कैसी रहती है। उसे पर निर्भर करता है इसलिए व्यापार अपने विवेक से ही करें।

 

 

Leave a Comment