केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश राज्य में एमएसपी गेहूं खरीद को लेकर ताजा अपडेट

देश में किसानों की ओर से किसान आंदोलन किया जा रहा है। बता दें कि इस बीच सरकार की ओर से सरकारी गेहूं की खरीद (Gehun MSP Price) को लेकर फैसला लिया गया। बता दें कि इस बार गेहूं का उत्पादन बंपर होने का संभावना जताई जा रही है। गेहूं की खरीद इस बार 300 से 320 लाख टन होने की संभावना जताई गई है। जो कि बीते साल से 23% तक अधिक रहेगा। 

 

 

Gehun MSP Price: बता दे की सरकार की ओर से गेहूं का इस साल उत्पादन 1110 लाख टन उत्पादन रहने का संभावना जताई है। सरकार की ओर से किसानों से गेहूं की खरीद राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा के राज्य में अतिरिक्त केंद्र खोलने के भी फैसला लिया गया है।

 

 

सरकार के द्वारा इन राज्यों में गेहूं की सरकारी खरीद ज्यादा किया जा सके इसके लिए सरकार की ओर से राजस्थान बिहार उत्तर प्रदेश राज्यों के अलावा भी राज्य में अतिरिक्त केंद्र खोले जाएंगे। ताकि गेहूं की खरीद से एफसीआई के गोदाम में स्टॉक को बढ़ाया जाए। बता दें कि एफसीआई के गोदाम में गेहूं का स्टॉक लगभग 100 टन है जो कि बीते 8 वर्षों में सबसे कम है।

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश राज्य में गेहूं की खरीद कब (Gehun MSP Price)

 

 

गेहूं के इस सीजन में उत्तर प्रदेश राज्य की खरीद एक मार्च से शुरू हो रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य में 60 लाख टन गेहूं खरीद का सरकार ने अनुमान लगाया है। किसानों के द्वारा सरकार की ओर से गेहूं की खरीद एक मार्च से 15 जून तक किया जाएगा।

 

 

उत्तर प्रदेश राज्य के बाद बिहार राज्य में 15 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होगा। वहीं राजस्थान प्रदेश में 10 मार्च से गेहूं की खरीद की जाएगा। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में 1 अप्रैल से और मध्य प्रदेश राज्य में 22 मार्च से गेहूं की खरीद का कार्य शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें 👉गन्ना की फसल में खरपतवार से अगर आप भी है परेशान, बुवाई के समय करें ये आसान उपाय….

 

Leave a Comment