धान की टॉप 6 किस्म, जानें इस वैरायटी पकने का समय, पैदावार और मुख्य विशेषताएं

आइए जानें धान की टॉप 6 किस्म, Dhan Ki Top 6 Best Variety जानें इस वैरायटी पकने का समय, पैदावार और मुख्य विशेषताएं….

 

Dhan Ki Top 6 Best Variety | हमारे देश में धान की खेती कई राज्यों में किया जाता है। जैसे हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और अन्य राज्यों में भी धान की फसल बोई जाती हैं। किसानों को धान की खेती के लिए वैज्ञानिक के द्वारा कई तरह की किस्म तैयार किया जाता है। ताकि किसानों को अपनी भूमि के अनुसार और पानी के अनुसार किस्म से अच्छा उत्पादन प्राप्त हो। आज आप जानेंगे धान की टॉप किस्म के बारे में जानकारी।

 

धान की टॉप 6 किस्म [Dhan Ki Top 6 Best Variety]

1. धान की किस्म पूसा-1460

धान पूसा-1460 एक उन्नत बासमती किस्म है। इस धान की बासमती किस्म का दाना का आकार में लंबा और भारी वजन होता है। वही में स्वादिष्ट भोजन मिलता है। बता दें कि इस किस्म को वर्ष 2007 को सीवीआरसी के द्वारा तैयार किया गया। जिसमे रोग प्रतिरोध की बात करें तो बासमती की इस वैरायटी में बैक्टीरियल लीफ विल्ट (वीएलवी) रोग दूर रहता है। इस किस्म को लगाने के बाद से करीब 130 से लेकर 135 दिन पकने में समय लगता है।

 

2. धान की किस्म पूसा सुगंधा 3

 

बासमती धान पूसा सुगंधा 3 सुगंधित एक बढ़िया किस्म में से एक है। धान की किस्म में दाना सुगंधित होने के साथ खाने में स्वादिष्ट होता है। इस किस्म में रोग प्रतिरोधक क्षमता होने से रोग लगने की संभावना कम होती है। धान की यह किस्म देश के हरियाणा, पंजाब, झारखंड, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, मध्य बिहार राज्य में बुवाई कर सकते हैं। इस किस्म में पकने का समय 130 से 135 दिन का रहता है।

 

3. धान की किस्म डब्ल्यू.जी.एल. – 32100

धान की खेती के लिए डब्ल्यू.जी.एल. – 32100 किस्म को पकने में लगभग 125 से लेकर 130 दिन का समय लगता है। धान की किस्म में पौधों का आधार कम यानी ऊंचाई कम होती है। दानों का आकार इस किस्म में पतला और छोटे जैसा दिखाई देता है। इस किस्म में उत्पादन की बात करें तो प्रति हेक्टेयर में औसत पैदावार 50 से 60 क्विंटल तक होता है।

 

 

4. धान की किस्म डीआरआर धान 310

धान की सभी वैरायटी में से एक डीआरआर धान 310 अच्छी किस्म है। इस किस्म में अधिक उत्पादन और दाना चमकदार और सफेद रंग का होता है। बीएलबी व ब्लास्ट रोग के प्रति सहनशील होता है। धान की इस किस्म को किसान केरल, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के लिए अच्छा माना गया है।

 

5. धान की किस्म जया धान

धान की किस्म जया धान में दाना का लम्बा और सफेद रंग में होता है। देश के करीब सभी हिस्सों में लगाया जा सकता है। और पौधों की ऊंचाई कम होती है। पकने की बात करें तो यह किस्म करीब 120 से लेकर 130 दिन में तैयार हो जाता है। इस किस्म में ब्लास्ट, एसबी, बीएबी और आरटीबी रोग के प्रति सहनशील है।

 

6. धान की किस्म आई.आर. 64

धान की वैरायटी आई.आर. 64 को पकने में समय 125 से अधिकतम 160 दिन इस किस्म की धान की फसल की पकने में समय लगता है। दानों का आकार पतला और छोटे होते हैं। प्रति हेक्टेयर में उत्पादन 50 से 60 क्विंटल तक होता है।

 

Also Read:- तुवर बाजार में तेजी, तुवर भाव में आगे तेजी या फिर गिरावट, जानें तेजी मंदी रिपोर्ट

Note:- आज आपने जाना Saral News पर धान की टॉप 6 किस्म [Dhan Ki Top 6 Best Variety] के बारे में जानकारी । दोस्तों इन सभी किस्म के आलावा अधिक जानकारी के लिए आपने आसपास नजदीकी कृषि विभाग के द्वारा जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment