Top 5 Best Buffalo Breeds: पशुपालक के लिए जानें टॉप 5 बेस्ट भेंस की नस्ल, दूध और कीमत की पूरी जानकारी

जो भी पशुपालक भेंस का पालन करते हैं और उनको टॉप 5 बेस्ट भेंस की नस्ल, (Top 5 Best Buffalo Breeds) दूध और कीमत की पूरी जानकारी….

 

 

Top 5 Best Buffalo Breeds | हमारे देश में गांव देहात में अधिकतर लोग खेती के साथ-साथ पशुपालन का कार्य मुख्य रूप से करते हैं। और पशुपालन में अधिक धन प्राप्त हो । इसलिए किसानों को सही और अच्छी नस्लों के पशुओं को पालन करना चाहिए। ताकि उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त हो। हमने अक्सर ऐसा देखा है कि बहुत से ऐसे किसान जो पशुपालन का कार्य तो बड़े स्तर पर करते हैं।

लेकिन अच्छी नस्ल ना होने के चलते उन्हें ज्यादा लाभ नहीं मिल पाता। ऐसे में पशुपालकों को भैंस की अधिक दूध देने वाली का पालन करना चाहिए।  पशुपालकों और किसानों के द्वारा गाय के मुकाबले में भैंस का पालन अधिक किया जाता है। क्योंकि इसमें दूध देने की क्षमता गाय के मुकाबले में अधिक रहती है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही पांच भैंस की नस्ल के बारे में जानकारी देंगे। जिनसे अधिक  लाभ प्राप्त होगा और इन नस्लों की क्या पहचान है। यह भी पूरी जानकारी जानने के लिए आप Saral News पर अंत तक जुड़े रहें ।

 

टॉप 5 बेस्ट भेंस की नस्ल (Top 5 Best Buffalo Breeds)

बहुत से पशुपालक डेरी में भैंस रखते हैं। ऐसे में उन्हें अच्छी नस्ल की भैंस रखना चाहिए। ऐसे में पांच भैंस की नस्ल जो अधिक मुनाफा दे। इसलिए उसके बारे में पूरी जानकारी जानते हैं…

(1). मुर्रा नस्ल की भैंस

आज के समय पशुपालकों में सबसे अधिक डिमांड वाली भैंस है। मुर्रा नस्ल की भैंस की लगातार डिमांड बढ़ती जा रही है। घर पर और डेयरी फार्मिंग में इसकी पालन करने से अधिक लाभ प्राप्त होगा। क्योंकि इस नस्ल की भैंस में सबसे अधिक दूध देने की क्षमता में माना जाता है।

मुर्रा नस्ल की भैंस की पहचान का तरीका 

भैंस की यह नस्ल यानी मुर्रा भैंस का पालन सबसे ज्यादा हरियाणा प्रदेश, पंजाब और राजधानी दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में अधिक देखने को मिलता है। इस नस्ल की भैंस में सींग गोल आकार के और सिर छोटा रहता है। इसके बालों की बात करें तो पूंछ और पैर में सुनहरे रंग के काले बाल होते हैं। बता दें कि इस भैंस में पूछ भी लंबी देखने को मिलता है और पीछे का भाग दिखने में सुंदर होता है। मुर्रा नस्ल की भैंस में रंग सुंदर और गहरा काला होता है।

कितना दूध देती है मुर्रा भैंस

 

अन्य भैंस की नस्ल के मुकाबले में मुर्रा भैंस में दूध देने की क्षमता अधिक होती है। बता दें कि इसमें एक बार में 13 से 16 लीटर प्रतिदिन दूध देने की क्षमता है। जिसमें 7% का फैट होता है। वही इस नस्ल की भैंस में ओसत दूध उत्पादन की बात करें। तो एक बात में लगभग 1750 से 1850 लीटर दूध देने की क्षमता है। और इसमें गर्भकाल 10 महीने 10 दिन यानी की 310 दिन का रहता है।

मुर्रा भैंस कितनी कीमत में मिलेगा

किसी भी भैंस को खरीदने पर उसकी कीमत भैंस पर निर्भर करती है। लेकिन मुर्रा भैंस में अन्य भैंस के मुकाबले में अधिक कीमत लगता है। ऐसे में अगर आप भी इस नस्ल की भैंस खरीदना चाहते हैं। तो आपको ₹50000 से ₹200000 तक खर्च हो सकता है। और इससे अधिक भी मुर्रा नस्ल की अच्छी भैंस की कीमत देनी पड़ सकती है।

 

 

सुरती नस्ल की भैंस

 

इस नस्ल की भैंस मुख्य रूप से साबरमती और माही नदियों के बीच गुजरात राज्य के बड़ोदरा और केरा जिलों में मिलती है। और इस भैंस में भी अधिक दूध देने वाली नस्लों में से एक है। और यह गुजरात के बड़ौदा, कैरा ओर आनंद में पाया जाता है।

सुरती नस्ल की भैंस की कैसे करें पहचान

इस नस्ल की भैंस के रंग की बात करें तो काला , भूरा, स्लेटी और सिल्वर रंग होने के साथ-साथ इसका आकार मध्य होता है। बता दें कि इसके सिर लंबा और चौड़ा होता है। सींग की बात करें तो दरांती के आकार का देखने को मिलता है। जो की चपटा होता है और सींग की दशा पीछे की ओर रहती है। और आगे से ऊपर की ओर मुड़े हुए होते हैं।

दूध देने की क्षमता

 

सुरती नस्ल की भैंस में 10 से लेकर 15 लीटर दूध प्रति दिन की क्षमता रखती हैं। इस नस्ल की भैंस के दूध की वसा की मात्रा की बात करें तो लगभग 8 से 10% है। और औसत 1600 से 1800 लीटर दूध देने की क्षमता रहता है।

सुरती नस्ल भैंस कितनी कीमत में आएगी

 

बता दें कि इस नस्ल की भैंस की कीमत तकरीबन 40 हजार रुपए से लेकर 80 हजार रुपए का बजट लगता है। वहीं इसके अलावा भैंस की कीमत दूध देने की क्षमता है उस पर भी निर्भर करती है।

जाफराबादी नस्ल की भैंस

 

यह नस्ल भैंस काफी मजबूत देखने को मिलती है। मिली जानकारी के मुताबिक इस भैंस में शेर से लड़ने तक की क्षमता रखती है जिसके चलते ही हम यह कह सकते हैं कि यह काफी मजबूत और कद वाली भैंस होती है। बता दे इस भैंस में दूध देने की क्षमता भी अच्छी मानी गई है बता दें कि इस भैंस को मुख्य रूप से गुजरात के रोग सौराष्ट्र क्षेत्र में मूल निवास माना गया है। वही इस भैंस को गुजरात प्रदेश के पोरबंदर भावनगर और जूनागढ़ में अधिक देखने को मिलता है। और यह भैंस की नस्ल गिर जंगलों में भी देखने को मिलती है।

जाफराबादी नस्ल की भैंस की पहचान कैसे करें

भैंस की इस नस्ल में रंग काले रंग का होता है। वहीं इसके साथ-साथ ग्रे रंग भी देखने को मिलता है। इसकी मुख्य पहचान इसके माथे में एक सफेद रंग का चिन्ह दिखाई देता है। इस भैंस की नस्ल में माथा चौड़ा और सींग का आकार घुमावदार देखने को मिलते हैं। बता दें इस भेंस में मुंह छोटा होता है। और शरीर का आकार काफी मोटा और तगड़ा होता है।

 

जाफराबादी भैंस में दूध देने की क्षमता

भैंस की इस नस्ल में 15 से लेकर 20 व 25 लीटर तक प्रतिदिन दूध देने की क्षमता रखती है। वहीं इस भैंस के नस्ल में दूध प्रति ब्यांत में 1000 से लेकर 1200 लीटर तक दूध देने में सक्षम है।

जाफराबादी भैंस का रेट

जाफराबादी नस्ल की भैंस की कीमत 70 हजार रुपए से आरंभ हो जाता है जो कि 1 लाख 50 हजार रुपए में मिलती है। वही इस नस्ल की भैंस की कीमत इसकी आयु कितनी है और दूध देने की क्षमता कितनी है उसे पर भी निर्भर करता है।

4. मेहसाना नस्ल की भैंस

गुजरात राज्य की मेहसाना जिले में पाई जाने वाली इस नस्ल का नाम मेहसाना पड़ा । बता दें इस नस्ल को पालन गुजरात के बनासकांठा, अहमदाबाद, साबरकांठा और गांधीनगर जिला में देखने को मिलता है। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य में भी इस भैंस का पालन किया जाता है। वहीं अन्य राज्यों में भी यह गैस देखने को मिलती है।

मेहसाना नस्ल की भैंस की पहचान कैसे करें

मुर्रा नस्ल की भैंस में ये भी एक समान दिखाई देती है।
मेहसाना भैंस का रंग काला व भूरा होता है। इस नस्ल की भैंस का वजन मुर्रा भैंस से कम रहता है। सींग का आकार चौड़ा और मुड़े हुए होते हैं। माता चौड़ा होता है और कान का आकार मध्यम वहीं खुर काला होता है। गर्दन लंबी रहती हैं।

 

दूध कितना मिलेगा मेहसाना भैंस का

मेहसाना नस्ल भैंस में 7 से लेकर 10 लीटर प्रति दिन दूध देने की क्षमता रखती है। और इसके दूध में 7% के करीब फैट होता है। प्रति ब्यांत में 1500 से लेकर 2000 लीटर दूध देने की क्षमता है।

पशुपालक के लिए जानें टॉप 5 बेस्ट भेंस की नस्ल, दूध और कीमत की पूरी जानकारी

इस भैंस की कीमत 40,000 से लेकर 80 हजार रुपए कीमतें रहती है। लेकिन भेंस की आयु कितनी है। और दूध देनी की क्षमता कितनी है। उस पर भी निर्भर करेगा।

 

5. भदावरी नस्ल की भैंस

 

हमारे देश की आजाद होने से पहले ग्वालियर, मुरैना, भिंड, आगरा, इटावा मिलाकर एक छोटा सा राज्य का नाम भादावर था। उसके नाम पर इस भैंस का नाम भदावरी पड़ा। बता दे कि इस भैंस को किसी भी प्रकार के मौसम में आसानी से पाला जा सकता है। और  कम अनाज खा कर भी अच्छी मात्रा में दूध देने के लिए मानी जाती है।

भदावरी नस्ल भैंस की पहचान कैसे करें

 

इस नस्ल की भैंस के शरीर पर कम बाल होने के साथ-साथ इसके खुर काले रंग के होते हैं। इस भैंस की टांग छोटी होती है। और मजबूत होती है।बता दें कि इस भैंस का रंग तांबा रंग का होता है और माथा छोटे आकार का होता है।

 

यह नस्ल की भैंस का दूध अच्छी क्वालिटी में देखने को मिलता है लेकिन यह है भेंस अन्य भैंस के मुकाबले में काम दूध देती है। इस भैंस में दूध कम लागत में अधिक दूध देती है बता दें कि इस भैंस में 6 से 8 लीटर प्रति दिन दूध देने की क्षमता है। वही इस भैंस के ब्यांत पर 1300 से 1500 लीटर दूध मिलता है।

 

भदावरी भैंस कितनी कीमत में मिलेगा

 

 

भैंस में भदावरी नस्ल की भैंस की दूध काफी अच्छा होता है इसलिए इसको ज्यादा पसंद किया जाता है बता दें कि लगभग 60000 से ₹80000 की कीमत में भदावरी भैंस खरीद सकते हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें 👉 कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए सोयाबीन की उन्नत किस्म को किया विकसित, जानें पूरी जानकारी 

Leave a Comment